"भाषा बदलो, और आप के विचार बदल जाएंगे।"
कार्ल अल्ब्रेक्ट

बीरेल्लि शेषि, एम.डी.

आदर्श पाठ २

भारत के संगीत लेबल मालिको को निमंत्रण

डॉ. शेषि का अंतरार्ष्ट्रीय बहुभाषीय केंद्र और शेषि की बहुभाषीय विद्यापीठ इंकॉर्पोरेटेड एक गैर लाभकारी संगठन है।
भारत के आम नागरिकों के समक्ष बहुभाषीय शिक्षण संकल्पना का उदाहरण युक्त रूप से प्रस्तुत करने के लिए हमें इस मंच पर बॉलीवुड/टॉलीवुड के चयनित गीत, संगीत और उनका गायन पेश करने में अत्यंत ख़ुशी होगी।
उन्हें निम्नलिखित सिद्धांतों की उपलब्धता होने पर ही पेश किया जाएगा:
क) उन्हें मुफ्त में प्रदान किया जाए, और
ख) उनके मालिकों द्वारा यह स्वीकार किया जाए कि इस योजना में मेरे संगठन द्वारा तैयार किए गए सभी अनुवाद तथा रिकॉर्डिंग को किसी भी व्यावसायिक लाभ के लिए या किसी अन्य उद्देश्य के लिए जो इसके निर्माण के उद्देश्य से अलग हो, उपयोग नहीं किया जाएगा।
यह उन सभी संगीत लेबल मालिकों के लिए एक खुला निमंत्रण है जो इस योजना के मूल्य की सराहना करते हैं और उसका समर्थन करना चाहते हैं।
मैं उनकी प्रतिक्रियाओं का स्वागत करता हूँ।
चयनित गीत/ऑडियो/विडियो को इस निमंत्रण पत्र के स्थान में या एक अलग पृष्ठ पर रखा जाएगा।
यह पेशकश भारत के राष्ट्रीय चिह्न पर "आदर्श पाठ १" की पद्धति का अनुकरण करते हुए पृथक, वाक्य-दर-वाक्य, पाँच-वाक्य-दर-पाँच-वाक्य, और शब्द-दर-शब्द प्रारूप में सभी पाँच भाषाओँ में संगीतमय प्रस्तुति के साथ प्रस्तुत होगी।
श्रेय पंक्ति में गीत का नाम, चलचित्र (साल), चलचित्र डायरेक्टर, गीतकार, संगीत डायरेक्टर और गायक का उल्लेख किया जाएगा और साथ में संगीत लेबल मालिक के उदार समर्थन का आभार करते हुए विशेष धन्यवाद दर्शाया जाएगा।

भवदीय,

बीरेल्लि शेषि, एम.डी.
BSeshi@multilanguaging.org
BSeshi@outlook.com